Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिकित्सक शिक्षकों की मांग पूरी

चिकित्सक शिक्षकों की मांग पूरी
बीकानेरसरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की मांग पर कॉलेज परिसर में फैकल्टी रूम आवंटित किया गया है। इस फैकल्टी रूम का उद्घाटन गुरुवार को पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा और मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य द्वारा किया गया। मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय तुंदवाल और सचिव डॉ. विनोद छिम्पा ने प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी को बताया था कि विभिन्न विभागाध्यक्षों को प्राचार्य कक्ष या मेडिकल कॉलेज में किसी न किसी कार्य के लिए आना पड़ता है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक शिक्षकों के लिए कॉलेज परिसर में एक फैकल्टी रूम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए प्राचार्य डॉ. सोनी ने बीते दिनों कॉलेज परिसर में फैकल्टी रूम का आवंटन कर दिया था।
डॉ संजय कोचर, डॉ प्रमेन्द्र सिरोही, डॉ मनोज माली डॉ गौरव शर्मा, डॉ अरुण भारती, डॉ राजेन्द्र सौगत, डॉ राकेश मनी, डॉ  श्याम लाल मीना, डॉ विवेक सामोर, डॉ विजय तुंदवाल, डॉ  मोहम्मद शकील,, डॉ रेणु सेतिया, डॉ अजित बेनीवाल, डॉ दीपेन्द्र, डॉ मधुसूदन रंकावात, डॉ दुर्गा शंकर जयपाल,  डॉ नजमूल हसन, डॉ राजेन्द्र बोथरा, डॉ हरीश आर्य, डॉ परवेज समेजा डॉ भागीरथ राम विश्नोई  डॉ बिजेंद्र कुमार बिनावरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *