Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

बौशिया प्रतियोगिता में रविंद्र कुकणा ने जीती ट्रॉफी

दो मैचों में जीत दर्ज कर बढ़ाया बीकानेर का मान, कोच और संस्था का मिला सहयोग
बीकानेर। दिल्ली स्थित राजपूताना राइफल्स में 8 अक्टूबर तक आयोजित बौशिया खेल प्रतियोगिता में बीकानेर के दिव्यांग खिलाड़ी रविंद्र कुकणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में जीत हासिल की और ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी इस उपलब्धि से बीकानेर का नाम रोशन हुआ। इस सफलता में उनके कोच जसप्रीत एवं शामिंदर ढिल्लों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं, एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था एवं पैरा स्पोर्ट्स बीकानेर की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया और उनकी पूरी टीम के सहयोग एवं प्रोत्साहन से रविंद्र कुकणा ने यह उपलब्धि हासिल की। संस्था का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित अवसर, आवश्यक सहयोग और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। रविंद्र कुकणा की इस सफलता को दिव्यांग खिलाड़ियों के खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *