Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल ने वॉलीबॉल में जीता स्वर्ण और रजत पदक

17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में झुंझुनूं एकेडमी से हुए मुकाबले
बीकानेर। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र वर्ग के मुकाबले जय सिंह राणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मेड़ता सिटी (नागौर) के तत्वावधान में आयोजित हुए।
सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के वालीबॉल कोच भागीरथ प्रजापत ने बताया कि दोनों आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर और झुंझुनूं एकेडमी के बीच खेले गए। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम के मैनेजर गोपाल सिंह बिट्टू तथा 17 वर्ष आयु वर्ग की टीम के मैनेजर दिनेश कुमार रहे। वहीं, टीमों के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी भागीरथ प्रजापत और विजय कुमार गोलियां ने निभाई। विद्यालय की टीमों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान एवं समस्त शाला स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने टीम प्रशिक्षकों भागीरथ प्रजापत और विजय कुमार गोलियां को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *