Bikaner Bikaner District Rajasthan

महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा

जीवंत झांकियों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
बीकानेर। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती की पूर्व संध्या पर अग्रवाल समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के जीवन, आदर्शों और सामाजिक एकता का संदेश देती सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह महाराजा अग्रसेन सर्किल पर श्रमदान किया गया। समाज के लोगों ने श्रमदान में भागीदारी निभाकर स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इसके बाद निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं सजी-धजी झांकियां शामिल हुईं। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोग केसरिया साफा धारण कर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। झांकियों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के जीवन मूल्यों, आदर्शों और सामाजिक समरसता को प्रदर्शित किया गया। झांकियों में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजन के दौरान समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *