

प्रत्येक अमावस्या पर गायों को खिलाते हैं चारा, पानी और लापसी, युवाओं से एकजुट होकर सेवा करने का आह्वान
बीकानेर। श्री करणी दल गौ सेवा ग्रुप की ओर से गौसेवा के साथ युवाओं को सामाजिक सेवा के लिए एकजुट करने की पहल की जा रही है। ग्रुप के सदस्य पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक अमावस्या पर गायों को चारा, पानी और लापसी खिलाकर नियमित रूप से गौसेवा कर रहे हैं। ग्रुप का उद्देश्य गौसेवा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना है। सदस्यों का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से गौसेवा जैसे पुनीत कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है। इस सेवा कार्य में विकास शर्मा, दिव्य भान सिंह, नवीन सुथार, लोकेन्द्र सिंह, अभिनव भार्गव, बाबूलाल सुथार, बाबूलाल कुमावत, अमित व्यास, किशोर सिंह, योगेश जाजड़ा, मुकेश सिंह, जुगल शर्मा, नवरत्न कूमावत, लीलाधर सारस्वत और अशोक तावणिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
