Bikaner Bikaner District Rajasthan

आर.पी.वी.टी.-2025 का परीक्षा परिणाम घोषित

मेरिट में बीकानेर के दिवाकर पुरोहित रहे प्रथम स्थान पर
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट-2025 का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने सोमवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आर.पी.वी.टी.-2025  का परिणाम ऑनलाइन जारी किया। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. उर्मिला पानू ने बताया कि आर.पी.वी.टी.-2025 में बीकानेर के दिवाकर पुरोहित ने 692 में से 562 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मेरिट सूची में जयपुर के ओम प्रकाश यादव ने 559 अंक एवं हनुमानगढ़ के आशीष कुमार ने 555 अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु 03 अगस्त 2025 को राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट-2025 का आयोजन किया गया था। प्रत्येक अभ्यर्थी को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस अवसर पर अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. हेमन्त दाधीच, निदेशक अनुसंधान प्रो. बी.एन. श्रृंगी, निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई, उप-कुलसचिव डॉ. एन.एस. राठौड़, आई.यू.एम.एस इंचार्ज डॉ. अशोक डांगी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम राजुवास की वेबसाइट www.rajuvas.org पर अभ्यर्थी अपने लॉगिन आई.डी. व पासवर्ड द्वारा डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *