Bikaner Bikaner District Rajasthan

थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का किया स्वागत

थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का किया स्वागत
नोखा।
 नोखा थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के पदभार ग्रहण करने के बाद विप्र समाज नोखा द्वारा गुलदस्ता भेंट कर सॉल ओढ़ाकर व भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समाज के लोगो ने क्षेत्र में नशे एवं अपराधियों पर लगाम लगाने व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की ओर साथ ही ब्याज माफियाओं पर कार्रवाई की मांग रखी। जिस पर थानाधिकारी भारद्वाज ने सभी आश्वस्त करते हुए कहा की थाने में आने वाले हर व्यक्ति की प्राथमिकता से बात सुनकर उसके साथ होने वाले किसी भी अपराध पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी एंव अपराधों पर रोक लगाने पर प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।
इस दौरान भंवरलाल सुरावत,हेमंत जोशी, नारायण जोशी,बजरंग पाणेचा, पुखराज सांखी,कैलाश चंद्र पंचारिया, कैलाश कठातला, कानाराम शर्मा, कन्हैयालाल सारस्वत,जगदीश कठातला,बजरंग फौजी, श्याम सुंदर कठातला,जितेश पंचारिया सहित विप्र समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *