Bikaner Bikaner District Rajasthan

काउंसलिंग पर बैठक आयोजित

image description

काउंसलिंग पर बैठक आयोजित
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा राज्य के वेटरनरी महाविद्यालयों में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. पाठ्यक्रम में केंद्रीकृत काउंसलिंग द्वारा प्रवेश हेतु बैठक का आयोजन कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए कुलगुरु आचार्य दीक्षित ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. पाठ्यक्रम के 2025-26 सत्र में प्रवेश केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से होगा, जो की राज्य के सभी वेटरनरी महाविद्यालय पर लागू होगी। बैठक में विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश शुल्क, ऑनलाइन और भौतिक काउंसलिंग एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *