Bikaner Bikaner District Rajasthan

धूमावती माताओं को त्रैमासिक वित्तीय सहायता, 101 महिलाओं को मिलेगा लाभ

धूमावती माताओं को त्रैमासिक वित्तीय सहायता, 101 महिलाओं को मिलेगा लाभ
बीकानेर। श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही एवं विधवा माताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। ट्रस्ट बदलते परिवेश में माताओं को वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाकर उन्हें अपने निजी खर्च स्वयं वहन करने का आत्मविश्वास प्रदान कर रहा है। यह विचार राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा ने धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित धूमावती माताओं के त्रैमासिक वित्तीय सेवा समारोह के दौरान व्यक्त किए। महेश कोठारी ने बताया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” का भाव इस पहल से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में 101 धूमावती माताओं को 1500 रुपये प्रति महिला की त्रैमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर रामगोपाल अग्रवाल, अनंतवीर जैन, मोहनलाल चांडक, नरेंद्र जैन, रामस्वरूप जनागल, कश्मीरीलाल मक्कड़, भंवरलाल चांडक, कन्हैयालाल आचार्य, विनोद जोशी, राधेश्याम पंचारिया, सेवाराम सोनी, गिरधारी पंवार, जेना महाराज, योगेश पंचारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *