Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षक संघ प्रगतिशील की संयुक्त बैठक में 11 सूत्रीय मांगों पर मंथन

शिक्षक संघ प्रगतिशील की संयुक्त बैठक में 11 सूत्रीय मांगों पर मंथन
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलों के जिला अध्यक्षों एवं जिला मंत्रियों की संयुक्त बैठक जयपुर स्थित स्वामी कुमारानंद भवन (विधायक पुरी) में प्रदेश अध्यक्ष बन्नाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया तथा 11 सूत्रीय मांगों पर गहन मंथन किया गया। किशनलाल सारण ने बताया कि शिक्षकों के वर्षों से लंबित स्थानांतरण एवं पदोन्नति शीघ्र करवाने तथा विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने की प्रमुख मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति लंबे समय से लंबित है, जिससे पूरे राजस्थान में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और नामांकन में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इस अवसर पर यतीश वर्मा, विष्णु कुमार तेली, बन्नाराम चौधरी, किशनलाल सारण एवं महादेवा राम देवासी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *