Bikaner Bikaner District Rajasthan

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, पोस्टर का विमोचन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला सशक्तिकरण, राजनीतिक भागीदारी एवं संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर का विधिवत विमोचन भी किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह चौहान ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम है। श्याम पंचारिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर सुशीला कंवर राजपुरोहित, मनीष सोनी, सरिता नाहटा, सुमन शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *