Bikaner Bikaner District

जन जागरण कार्यक्रम आयोजित

जन जागरण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम मूलचंद कार्डियोवस्कुलर साइंस एवं रिसर्च सेंटर में विश्व रक्तचाप माह के अंतर्गत जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूक करके इससे होने वाले विभिन्न प्रकार के गंभीर रोगों के बारे में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही इससे नियंत्रण के तरीकों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ पिंटू नाहटा ने बताया कि उच्च रक्तचाप आज के दौर में एक गंभीर समस्या है, आज भारत में करीब 30 से 35 प्रतिशत आबादी उच्च रक्तचाप से ग्रसित है। इस महामारी को नियंत्रण में लेने के लिए तीन स्तर पर कार्य संपन्न किया गया।
जागरूकता अभियान के तहत डॉ. दिनेश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक बीपी के मरीजों को दवाई का सेवन करना चाहिए, स्व चिकित्सक बनकर किसी प्रकार का निर्णय नहीं लेना चाहिए।
इस दौरान हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के व्यापक उपाय बाताए उन्होनें राज्य सरकार की उच्चतम योजनाओं की जानकारी दी जिसके तहत उच्च रक्तचाप से संबंधित विभिन्न निःशुल्क जांचों से अवगत करवाया साथ ही जागरूकता अभियान मे उपस्थित व्यक्तियों को बीपी की निःशुल्क दवाएं प्राप्ती की जानकारी दी। कार्यक्रम में अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे, जिनमें डॉ सुनील बुढ़ानिया, डॉ राम गोपाल कुमावत, डॉ राजवीर बेनीवाल और डॉ. रतन लाल रांका शामिल थे। डायटिशियन डॉ मीनाक्षी जाखड़ ने उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए विशेष आहार योजना के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *