Bikaner Bikaner District Rajasthan

जन अधिकार सेना संगठन ने पांच सौ किलो हरी सब्जियां गोवंश को खिलाई

जन अधिकार सेना संगठन ने पांच सौ किलो हरी सब्जियां गोवंश को खिलाई
बीकानेर/नोखा। नोखा क्षेत्र में लगातार सामाजिक संगठन जन अधिकार सेना के द्वारा गौ हितार्थ कार्य शुरू है और विभिन्न तरह के गौ हितार्थ कार्य जनसेवकों के द्वारा जारी है। इसी के तहत पवित्र ज्येष्ठ मास की षष्ठी तिथि के पावन अवसर पर निरंजन सारस्वत के आर्थिक सहयोग से जनसेवकों के द्वारा गोवंश को पांच क्विंटल हरी सब्जियां खिलाई। भीषण गर्मी को देखते हुए वासुदेव गौशाला रोड़ा में जाकर गायों के साथ ही सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को भी हरी सब्जियां खिलाई। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ा सेवा का कार्य है। गौ सेवा से बड़ा कोई ही सेवा का कार्य नहीं है। हमें नियमित गौ सेवा जरूर करनी चाहिए। और किसी की भुखे प्राणी की भुख मिटाने से बड़ा कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मालचंद सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सारस्वत,खेतपाल, अजय, रेखा, शिया,युवान सारस्वत, रणजीत सिंह ऊडसर,सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *