

रायसर में हिरण शिकार का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
बीकानेर। नोखा वन विभाग ने 14 मई 2025 को रायसर में हुए हिरण शिकार मामले में एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामलाल पुत्र लूणाराम नायक के रूप में हुई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महावीर रूहिल के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने नोखा बस स्टैंड से आरोपी को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी में वन विभाग की एक विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टीम में रामनारायण वनपाल, जगदीशदान वनपाल, ताराचंद वनपाल, श्रवण तर्ड सहायक वनपाल, कैलाश बिश्नोई सहायक वनपाल, सुखाराम वनरक्षक, ओमप्रकाश वनरक्षक और सहीराम वनरक्षक शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
