Bikaner Bikaner District Rajasthan

माहेश्वरी समाज का वार्षिक उत्सव 4 जून को

माहेश्वरी समाज का वार्षिक उत्सव 4 जून को
बीकानेर। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल बीकानेर के तत्वाधान में संपूर्ण बीकानेर माहेश्वरी समाज आगामी 4 जून को अपना उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा के साथ मनायेगा। श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी तथा मंत्री सुशील करनानी ने बताया कि उत्सव में पूजा अर्चना, भगवान शिव का अभिषेक, महा आरती होगी वही सचेतन झांकियां के साथ शोभा यात्रा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भजन संध्या एवं सामूहिक महाप्रसाद का भी आयोजन रहेगा। इसके साथ महेश्वरी सदन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *