Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोचर अधिग्रहण के विरोध में 19 सितम्बर को धरना-प्रदर्शन

गोचर अधिग्रहण के विरोध में 19 सितम्बर को धरना-प्रदर्शन
बीकानेर। गौचर ओरण संरक्षक संघ, राजस्थान की बैठक आनंद निकेतन मोहता भवन साधु-संतों की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में साधु-संतों के अतिरिक्त 188 गाँवों की गौचर समितियों, गोशालाओं, गौसेवकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने मास्टर प्लान 2043 में गौचर, ओरण, जोड़ पायतान इत्यादि को बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय कॉलोनी, गार्डन, क्लब हाउस, सरकारी प्रयोजनों हेतु रखने का विरोध किया। आगामी विरोध प्रदर्शन धरना, जुलूस एवं बीकानेर बंद आदि के बारे में रणनीति तय की गई। सम्पूर्ण आन्दोलन, विरोधों एवं धरना, जुलूस सहित कार्यक्रमों के लिए वरिष्ठ गौचर कार्यकर्ता शिव गहलोत (किशमिदेसर) को संयोजक नियुक्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर पर्यावरणविद सीताराम कचछावा, भारतीय किसान संघ के भवानीशंकर जाजड़ा, विश्व हिंदू परिषद के विजय कोचर, विप्र फाउंडेशन के भंवर पुरोहित, विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार प्रमुख हरिकिशन व्यास, गौशाला संघ के प्रेम गोदारा, महेंद्र किराडू, पन्नालाल सियाग, युवा राजपूत मिशन के महिपाल सिंह पुंदलसर, गोचर ओरण संरक्षण संघ के निर्मल बरडिया, मिलन गहलोत, योग शिक्षक कन्हैयालाल बरड़वा, पप्पू वैद, प्रकाश पारीक, धनपत मारू, धर्मेंद्र सारस्वत,यशवेंद्र चौधरी, चतरसिंह राजपुरोहित, महेंद्र जोशी, सुभाष तंवर, महेंद्र पड़िहार, हितेश भाटी, नरसिंहदास मिमानी, पार्षद अनुप गहलोत, सत्यनारायण राठी, कन्हैयालाल राठी, पन्नालाल सुथार, मुकेश जोशी, डॉ मोनासरदार डूडी व राजकुमार राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *