Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्यशाला का आयोजन

जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के चौथे दिन मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग की ओर से हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरसागर, बीकानेर में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अंजु ठकराल ने छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल और तनाव प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और असफलताओं से निपटने में धैर्य और सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से सी.आर.ए. विनोद कुमार पंचारिया, नर्सिंग स्टाफ राजीराम, विद्यालय के प्रधानाचार्य परमेश्वर स्वामी, शिक्षक केशव यादव, सुरभि शर्मा, चैतना चौहान, ज्योति वर्मा, हरविंद्र कौर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और कठिन परिस्थितियों में मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *