Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रो. पुरोहित बने डूंगर कॉलेज के पूर्णकालिक प्राचार्य

प्रो. पुरोहित बने डूंगर कॉलेज के पूर्णकालिक प्राचार्य
बीकानेर। राज्य सरकार के नवीन आदेश के तहत प्रोफेसर राजेंद्र कुमार पुरोहित को राजकीय डूंगर कॉलेज का पूर्णकालिक प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व प्रो. पुरोहित मुरलीधर स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में कार्यरत थे। साथ ही उनके पास डूंगर कॉलेज के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार भी था। नवीन आदेश के बाद अब वे डूंगर कॉलेज में पूर्णकालिक प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी नियुक्ति से महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को स्थायी नेतृत्व मिलने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *