Bikaner Bikaner District Rajasthan

11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के लिए कोर कमेटी का गठन

11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के लिए कोर कमेटी का गठन
बीकानेर। वंदे मातरम टीम की ओर से हीरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के सफल आयोजन एवं पंजीयन व्यवस्था के लिए कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया। बैठक में विजय कोचर, मुकेश जोशी, पुरुषोत्तम सुथार, भंवरलाल लिम्बा, शिवदयाल, कामिनी भोजक, रामलाल एवं दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे। कोर कमेटी ने कमल सेन को आयोजन का संयोजक तथा नारायण पारीक को सहसंयोजक नियुक्त किया। महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राधा खत्री को संयोजक के रूप में सौंपी गई। विजय कोचर ने बताया कि 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 28 जुलाई को हीरेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा। इसके लिए पंजीयन अभियान एवं अन्य तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *