Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

सम्यक दर्शन कार्यशाला में ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक का विमोचन

सम्यक दर्शन कार्यशाला में ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक का विमोचन
बीकानेर। समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक दर्शन कार्यशाला के अंतर्गत ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस वर्ष सम्यक दर्शन प्रतियोगिता के लिए इसी पुस्तक को निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य तेरापंथ दर्शन के मूल सिद्धांतों का व्यापक अध्ययन करवाना तथा युवाओं और समाज में अध्ययनशीलता एवं आध्यात्मिक जागरूकता का विस्तार करना है। कार्यक्रम साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेरापंथ दर्शन का नियमित अध्ययन व्यक्ति के चिंतन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा आत्मकल्याण और व्यक्तित्व निर्माण का प्रभावी माध्यम बनता है। कार्यक्रम में पवन बरड़िया, मधु झाबक, पीयूष बोथरा, सुमित बरड़िया सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *