Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेहरू माता मंदिर में पाटोत्सव महोत्सव की तैयारियां शुरू

डेहरू माता मंदिर में पाटोत्सव महोत्सव की तैयारियां शुरू
बीकानेर। डेहरू माता मंदिर में संकल्प मानस भवन के 12वें सुंदरकांड का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। यह आयोजन केला मानस प्रचार समिति एवं मानस प्रेमियों माणक जोशी, नारायण पुरोहित, संतोष पुरोहित, महेंद्र चूरा और गोवर्धन व्यास के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आगामी 17 जून को कुलदेवी डेहरू माता मंदिर के तीसरे पाटोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए पाटोत्सव संयोजन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जेठाराम पुरोहित को संयोजक, जबकि दुर्गा प्रसाद पुरोहित और सुरेंद्र ओझा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। पवन पुरोहित ने बताया कि आयोजन समिति में समस्त कार्यकारिणी एवं ट्रस्टीगण सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित ने जानकारी दी कि महोत्सव के लिए श्रद्धालुओं को घर-घर जाकर आमंत्रित किया जाएगा। संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया कि शहर के सभी डेहरू माता भक्तों को आमंत्रित करने हेतु मातृशक्ति महिला आयोजन समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें चंद्रकला भादाणी को संरक्षक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राजशेखर पुरोहित, नवनीत पुरोहित, सतीश पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, पवन मास्टर, कपिल ओझा, सुनील पुरोहित, आसाराम पुरोहित, कमल नारायण पुरोहित, गोपाल पुरोहित, रमेश पुरोहित, अनिल पुरोहित, त्रिलोक नारायण पुरोहित, रामस्वरूप हर्ष, श्याम भा व्यास, कैलाश सारस्वत, पुजारी अनिल पुरोहित, सत्यनारायण पुरोहित, जगदीश सेवक, सुभाष पुरोहित, रामबाबू पुरोहित, जितेंद्र सुथार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण निर्मित किया और आगामी पाटोत्सव महोत्सव को लेकर तैयारियों को गति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *