

बीकानेर आगमन पर जिंदल का स्वागत
बीकानेर। उद्योगपति एवं सांसद नवीन जिंदल के बीकानेर आगमन पर नाल हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष विश्वनाथ मेघवाल, श्याम पंचारिया, पंकज अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद देवड़ा, केदार अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने नवीन जिंदल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने नवीन जिंदल को राष्ट्रहित, उद्योग जगत और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाला प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि जिंदल ने उद्योग के साथ-साथ शिक्षा, खेल, युवाओं के उत्थान और सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण कार्य कर देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
