Bikaner Bikaner District Rajasthan

सड़क सुरक्षा विषय पर होगी काव्य गोष्ठी

सड़क सुरक्षा विषय पर होगी काव्य गोष्ठी
बीकानेर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को शाम 5 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम ,सरस्वती मंदिर परिसर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आधारित इस काव्य गोष्ठी में आमजन को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने, हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने , ओवर स्पीडिंग न करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, मादक पदार्थों का उपयोग न करने आदि विषयों पर स्वरचित कविताओं, मुक्तक, गीत, संगीत का पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत श्रेष्ठ रचनाओं को पुस्तक का रूप देकर लोकार्पण भी करवाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में रचना प्रस्तुति हेतु 3 मिनट का समय दिया जाएगा। समय शेष रहने पर दूसरे चरण में प्रतिनिधि अपनी अन्य रचना प्रस्तुत कर सकते हैं। कविगण हिंदी ,राजस्थानी, संस्कृत या उर्दू में अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *