Bikaner Bikaner District Rajasthan

वर-वधू को वैवाहिक सामग्री वितरित

वर-वधू को वैवाहिक सामग्री वितरित
बीकानेर। सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में 28 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले 19वें भावना मेघवाल मेमोरियल सामुहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान सामारोह कार्यक्रम के तहत वर-वधू को उनकी वैवाहिक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर रविशेखर मेघवाल तथा ट्रस्टी श्रीमती सुशीला वर्मा ने सामुहिक विवाह में भाग लेने वाले वर-वधू से संवाद कर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें भी दी और कहा कि बेटियां दो परिवारों को जोडती है मेघवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सी.आर.पाटिल माननीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार शामिल होंगे। बैठक में मांगीलाल मेघवाल, दुर्गादत मेघवाल, पप्पूराम पंवार, विजय कुमार हाटीला, अमित मेघवाल, विक्रम राजपुरोहित, ललित राठौड, अनिल कुमार धर्ट, जेठमल मेघवाल, भवानी शंकर, मोतीलाल परिहार, ओमप्रकाश ढाल, लक्ष्मण ईणखिया, राजा उपाध्याय, ताराचन्द जनागल, राकेश कण्डारा, पन्नालाल मेघवाल, शिवशंकर खुराव, पंकज पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *