Bikaner Bikaner District Rajasthan

भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का किया अभिनन्दन

भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का किया अभिनन्दन
बीकानेर। ‘दिखावे को दरकिनार करके माली सैनी समाज द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करना वाकई सराहनीय कार्य है’ यह उद्गार श्यामसुंदरदास महाराज ने गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति द्वारा विगत 12 नवम्बर 2024 में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सहयोगी भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया गया। समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समारोह में श्यामसुंदरदास महाराज व विलासनाथ महाराज का मुख्य आतिथ्य रहा। समारोह को सम्बोधित करते हुए विलासनाथ महाराज ने कहा कि भामाशाह और कार्यकर्ताओं दोनों ही किसी भी बड़े आयोजन की मुख्य कड़ी होते हैं तभी कार्यक्रम सफल हो सकता है। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि लगभग 23 भामाशाहों व 82 कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेठमल भाटी, भंवरलाल सांखला, नंदकिशोर गहलोत, बद्रीराम गहलोत, चाँदरतन तंवर, मघाराम गहलोत, प्रभुराम गहलोत, झ्ांवरलाल गहलोत, तुलसीराम पंवार, अशोक कच्छावा, नारायण भाटी, सेवाराम गहलोत, जगदीश सोलंकी, मूलचंद गहलोत, सुशील काजानी, ओम भाटी, प्रभुराम गहलोत, ओम पंवार, रामप्रकाश गहलोत, जगदीश सांखला, हनुमान गहलोत, जगदीश गहलोत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *