Bikaner Bikaner District Rajasthan

बच्चों को गीतिका के माध्यम से किया प्रेरित

बच्चों को गीतिका के माध्यम से किया प्रेरित
बीकानेर। तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा संचालित ज्ञानशाला में मुनिश्री कमल कुमार ने बच्चों को गीतिका के माध्यम से प्रेरित किया और छोटे-छोटे संस्मरणों के माध्यम से बच्चों को अपने जीवन में कैसे आगे बढ़ना चाहिए, कैसे समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए और साथ ही साथ खुद का विकास नियमित ज्ञानशाला में आकर हम कैसे कर सकते हैं इसकी प्रेरणा प्रदान करवाई। मुनि श्री ने ज्ञानशाला को संस्कारों की पौधशाला बताया। नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा का असर बचपन में बहुत सुगमता से हो सकता है। पक्के घडे़ बनने के बाद किसी में भी सुधार करना कठिन होता है। इस अवसर पर ज्ञानशाला की सभी प्रशिक्षिकाएं, तेयुप व किशोर मंडल के कार्यकर्ताओं की सार्थक उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *