Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन का धरना जारी, कांग्रेस ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन का धरना जारी, कांग्रेस ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में चल रहा ‘पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’ धरना आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन का उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना, पीड़ित प्रसूता महिलाओं को न्याय दिलाना तथा अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना बताया गया। धरना स्थल पर मंगलाराम गोदारा, लक्ष्मण कड़वासरा, हरिराम बाना, आनन्दसिंह सोढ़ा, गजेन्द्रसिंह सांखला, कमल कल्ला एवं मकसूद अहमद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल की अव्यवस्थाएं मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं तथा आमजन के स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों को प्रभावित कर रही हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, कथित भ्रष्टाचार, दवाइयों की कमी, प्रसूता महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मामलों तथा मरीजों को हो रही परेशानियों के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही कई दिनों से जारी धरने की मांगों से भी जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर प्रभुराम बाना, धाई बाना, भगवानाराम जाखड़ सहित अन्य कार्यकर्ता भी धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *