

प्राकृतिक कृषि से किसान होंगे आत्मनिर्भर
बीकानेर। कृषि भवन, बीकानेर में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम पंचारिया ने कहा कि प्राकृतिक कृषि समय की आवश्यकता है। इससे किसानों की उत्पादन लागत कम होगी, भूमि की उर्वरता में वृद्धि होगी तथा आमजन को सुरक्षितएवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे। कार्यशाला में दिलीप सिंह राजपुरोहित, भंवर जांगिड़, महावीर सिंह चारण, चंद्रमोहन जोशी तथा पवन स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
