

सीए फाइनल परीक्षा में बीकानेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राजेश्वर गर्ग रहे प्रथम
बीकानेर। दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा घोषित सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा परिणाम में बीकानेर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। बीकानेर से राजेश्वर गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वीर सेठिया द्वितीय, नेहा यादव तृतीय, चिराग बोथरा चतुर्थ तथा मानसी बैद पंचम स्थान पर रहे। आईसीएआई बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया कि बीकानेर से कुल 214 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 34 विद्यार्थी सफल रहे। दोनों ग्रुप में 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 21 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। वहीं केवल प्रथम ग्रुप में शामिल 72 विद्यार्थियों में से 6 तथा द्वितीय ग्रुप में शामिल 49 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।सीए मुकेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शाखा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
