

निःशुल्क दांत एवं स्किन चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक मरीजों की जांच
बीकानेर। सर्वोदयी बस्ती स्थित कॉस्मोडेंट डेंटल एंड कॉस्मेटिक क्लीनिक में निःशुल्क दांत एवं स्किन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. नाजनीन के निर्देशन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। इस दौरान 150 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। शिविर में दांतों एवं त्वचा से संबंधित समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिला। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जाता रहेगा।
