Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

117 लोगों ने किया रक्तदान

117 लोगोंने किया रक्त दान
बीकानेर। श्री पीपा क्षत्रिय युवा संगठन के तत्वाधान में 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजबंधुओं ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। संगठन के अध्यक्ष रणजीत दैया ने बताया कि शिविर में कुल 117 जनों ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि बीकानेर के साथ-साथ देशनोक, नोखा एवं नागौर से आए बंधुओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सरजूदास महात्यागी महाराज, रामकिशन आचार्य, जेठानंद व्यास, मोहन सुराणा, श्याम पंचारिया एवं डा. अरूण भारती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महादान बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज के प्रति एक बड़ी सेवा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *