Bikaner Bikaner District Rajasthan

मां आशापुरा मंदिर में बिस्सा परिवार ने कराया कक्ष व बरामदे का निर्माण, विधिवत पूजन कर किया समर्पण

मां आशापुरा मंदिर में बिस्सा परिवार ने कराया कक्ष व बरामदे का निर्माण, विधिवत पूजन कर किया समर्पण
बीकानेर/पोकरण। कन्हैयालाल बिस्सा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। बिस्सा परिवार ने पोकरण स्थित मां आशापुरा माता मंदिर में एक कक्ष एवं बरामदे का निर्माण करवाकर उसे मंदिर को समर्पित किया। इस पुण्य कार्य को उनकी धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी बिस्सा एवं उनके पुत्र सुनील बिस्सा, अनिल बिस्सा एवं नवनीत बिस्सा द्वारा पूर्ण कराया गया। समाजसेवी अनिल बिस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में निर्मित कक्ष एवं बरामदे को पूर्ण रूप से सुसज्जित किया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विधिवत हवन-पूजन कर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ इस कक्ष को मंदिर को समर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि इस निर्माण से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी, खासकर दूर-दराज से आने वाले भक्तों को विश्राम के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर श्याम बिस्सा, बीजी बिस्सा, गिरिराज बिस्सा, श्यामा देवी, राज कुमारी, राधव मधुलिका, गौरी एवं माधवी सहित अन्य परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल धार्मिक श्रद्धा और भावनाओं से ओतप्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *