Bikaner Bikaner District

ग्राम कालू में निशुल्क पशु बांझ निवारण शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन

image description

ग्राम कालू में निशुल्क पशु बांझ निवारण शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर एवं जगदंबा भक्त मंडल कालू ने वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के पशु चिकित्सकों की टीम के सहयोग से लूणकरणसर के ग्राम कालू में पशु बांझ निवारण चिकित्सा शिविर एवं उन्नत पशुपालन पर किसानों एवं पशुपालकों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। चिकित्सा शिविर में कुल 58 पशुओं के विभिन्न रोगों की चिकित्सा की गई एवं फॉलोअप चिकित्सा के लिए दवाइयां, पोषक खनिज लवण, विटामिन एवं कृमिनाशक दवाइयों का भी वितरण किया गया। गोष्ठी में पशुपालकों को नवीनतम तकनीक की जानकारी दी गई। चिकित्सा कार्य एवं गोष्ठी में प्रो. जे.एस. मेहता (रिटायर्ड निदेशक क्लिनिक, राजूवास), डॉ प्रमोद, डॉ अशोक, डॉ अमित, डॉ ताराचंद, डॉ नरेंद्र एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का सहयोग रहा। सेवा संस्थान से नरेंद्र सुराणा, अध्यक्ष महावीर इन्टरनेशनल, चंपालाल डागा, धर्मचंद जैन एवं कालू से राकेश वेद, अध्यक्ष, माता भक्त मंडल, विकास सांड, मंत्री एवं शंकर ज्यानी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *