Bikaner Bikaner District

अवैध जल कनेक्शन काटने व राजस्व वसूली के लिए जलदाय विभाग चला रहा विशेष अभियान

अवैध जल कनेक्शन काटने व राजस्व वसूली के लिए जलदाय विभाग चला रहा विशेष अभियान
बीकानेर। जिले में प्रस्तावित नहरबंदी व ग्रीष्मकाल को देखते हुए जलदाय विभाग ने अवैध जल कनेक्शन काटने व बकाया राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान अक्टूबर माह से चलाया जा रहा है।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंघानिया ने बताया कि सघन अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले सप्ताह में 135 अवैध जल कनेक्शन काटे गए हैं। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को जल के समुचित उपयोग करने व जल को व्यर्थ ना बहाने हेतु समझाइश भी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि समझाइश के पश्चात भी दोबारा अवैध जल कनेक्शन करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जब से जल कनेक्शन अवैध रूप से चल रहा है, तब से लेकर वर्तमान तक शास्ति राशि उपभोक्ता से वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रकरणों में सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी भरपाई उपभोक्ताओं से वसूली जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान नियमित रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में 30 अप्रेल तक चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *