Bikaner Bikaner District Rajasthan

दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को

दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का आगामी अष्टम् दीक्षांत समारोह महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के संत मीरा बाई सभागार में आयोजित होगा। जिसमें माननीय राज्यपाल राजस्थान एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े विद्यार्थियों को उपाधियों एवं पदक प्रदान करेगें। डॉ. एन.वी. पाटिल कुलपति महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान, नागपुर (महाराष्ट्र) कार्यक्रम के दीक्षांत अतिथि होंगे। अष्टम् दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु विभिन्न तैयारियों एवं सुझावों हेतु कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कुलपति आचार्य दीक्षित ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह आगामी 15 अप्रेल को आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *