Bikaner Bikaner District Rajasthan

वरिष्ठ नागरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

वरिष्ठ नागरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
बीकानेर। यूनिवर्सिटी-सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू में ग्राम पंचायत कार्यालय में गुरूवार को वरिष्ठ नागरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर की सोशल रिस्पांसिबिलिटी समन्वयक डॉ. प्रियंका कडेला ने बताया कि शिविर में आमजन के रक्तचाप, चमडी रोग, मधुमेह, गठिया, दमा आदि रोगो का जांच कर उपचार हेतु निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। इस शिविर में 60 से अधिक वरिष्ठ जन लाभांवित हुए। इस शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉ. राजकुमार सिंघारिया, रामखिलाड़ी प्रजापति ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि हेतराम कुकणा, ग्राम विकास अधिकारी (बम्बलू) रामदेव मंडा, मनोज कुमार एवं अन्य ग्राम वासियों का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *