Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशु जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट प्रबन्धन एवं निस्तारण पर प्रशिक्षण सम्पन्न

पशु जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट प्रबन्धन एवं निस्तारण पर स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
बीकानेर। पशु जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट निस्तारण तकनीकी केंद्र, राजुवास, बीकानेर द्वारा गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पशुचिकित्सा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को बायोमेडिकल वेस्ट से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। केन्द्र की प्रभारी डॉ. दीपिका धूड़िया ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण मनुष्य, पशुओं के स्वास्थ्य तथा अन्य वातावारण के लिए अत्यन्त आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. देवेन्द्र तथा डॉ. वैशाली ने बायोमेडिकल वेस्ट नियम तथा उचित निस्तारण की विधियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. देवेन्द्र ने केन्द्र का भ्रमण भी कराया तथा डॉ. हेमलता प्रायोगिक प्रशिक्षण करवाया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *