Bikaner Bikaner District Rajasthan

रक्तदान शिविर बैनर का विमोचन

रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन
बीकानेर राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान, विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमन्त व्यास द्वारा भारतीय स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ, बीकानेर के बारहवें रक्तदान शिविर के बैनर का गुरुवार को में विमोचन किया गया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि 29 नवम्बर को स्थानीय संघ कार्यालय भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में आमजन के अतिरिक्त वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के एन.सी.सी. कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवक भी भाग लेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, जिला उप-प्रधान भारत स्काउट एवं गाईड केशरीचन्द सुथार एवं पूर्व मंडल चीफ कमीश्नर भारत स्काउट एवं गाईड डॉ. विजय शंकर आचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *