Bikaner Bikaner District Rajasthan

मेघवाल का गोचर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास

मेघवाल का गोचर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास
बीकानेर। पूर्व संगठन महासचिव जिला कांग्रेस निति वत्सस ने कहा कि बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में बीकानेर के सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन के अधिकारियों को रिंग रोड जल्द बनाए जाने के आदेश या प्रस्ताव पर उन्होंने बीकानेर के आमजन के साथ भद्दा मजाक किया है या जानबूझकर उन्होंने इस मुद्दे को उछलकर बीडीए के उस मंसूबे को ताकत दी है जो वो गोचर के साथ करना चाहता है। मेघवाल बीकानेर की जनता, खासतौर से गौसेवकों के समक्ष स्थिति स्पष्ट करे कि उन्हें पहले से घोषित रिंग रोड चाहिए या गोचर भूमि क्योंकि जिस रिंग रोड का जिक्र उन्होंने कल बैठक में उठाया है उसी रिंग रोड का कार्य गोचर के कारण अटका है क्योंकि प्रस्तावित रिंग रोड गोचर में से जा रही थी तब गौ सेवको ने उस पर कानूनी रोक ले ली थी तब से यह काम अटका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *