Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. कलवार ने विद्यार्थियों को दी मेहनत की सलाह

डॉ. कलवार ने विद्यार्थियों को दी मेहनत की सलाह
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. अशोक कलवार का स्वागत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा एवं पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने उनका स्वागत किया। डॉ. कलवार मेडिकल कॉलेज की एक्सटेंशन बिल्डिंग में आयोजित चरक संहिता शपथ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलवार ने कहा राज्य सरकार ने मुझ पर विश्वास जताते हुए आरपीएससी सदस्य बनाया है। इसलिए मेरी कलम हमेशा परीक्षार्थियों के हित में ही चलेगी। इस दौरान डॉ. नीति शर्मा, डॉ. एच.एस. कुमार, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ. शंकर लाल जाखड़, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. पंकज टांटिया ने उनका अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *