Bikaner District Rajasthan

दो दिवसीय सुरक्षा समन्वय सेमिनार 10 और 11 नवम्बर को

image description

दो दिवसीय सुरक्षा समन्वय सेमिनार 10 और 11 नवम्बर को
जयपुर सप्त शक्ति कमान, 10 और 11 नवम्बर को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में भविष्य के संघर्षों का मुकाबला करने के लिए Whole-of- Nation Approach (WoNA) पर दो दिवसीय सुरक्षा समन्वय सेमिनार, सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज़ (CLAWS), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह सेमिनार सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह द्वारा प्रस्तावित किया गया है और इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों, नागरिक प्रशासन, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक एकीकृत ढांचा विकसित करना है। सेमिनार में चार प्रमुख सत्र होंगे, जिनमें WoNA की रणनीतिक आवश्यकता, सहयोग के लिए साझेदारी, सूचना संचालन, और भविष्य के संघर्षों के खिलाफ राज्य स्तर के ढांचे पर चर्चा की जाएगी, जिसमें राजस्थान को केस अध्ययन के रूप में लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *