Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा देहात की संचालन समिति की बैठक

पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा देहात की संचालन समिति की बैठक
बीकानेर। पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। इस दौरान संभाग चुनाव प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, प्रसन्नचंद मेहता एवं राजेंद्र गहलोत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि बीकानेर जिले में पंचायत राज चुनाव के प्रथम एवं द्वितीय चरण में मतदान होना है। भाजपा इन चुनावों को लेकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेंद्र गहलोत एवं मनीष सोनी ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। बैठक में बिहारीलाल विश्नोई, रामगोपाल सुथार, जालम सिंह भाटी, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, महेंद्र सिंह सौढ़ी, रेवंत राजपुरोहित, महावीर सैनी, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा सहित विभिन्न पंचायत समिति क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *