Bikaner Bikaner District Rajasthan

रास रंग कार्यक्रम के बैनर का विमोचन

रास रंग कार्यक्रम के बैनर का विमोचन
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बीकानेर की ओर से 14 अक्टूबर को रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित होने वाले ‘रास रंग’ कार्यक्रम के बैनर का विमोचन विधायक सिद्धि कुमारी ने किया। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाज की महिलाओं और युवाओं को एकजुट होकर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वैश्य समाज की महिलाओं और परिवारों की बड़ी भागीदारी समाज की एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करती है। कार्यक्रम के दौरान ममता राठी, किशन अग्रवाल, सरिता नाहटा, माया चांडक, प्रेमलता चांडक, नमन नाहटा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *