

स्व. गुलाब गहलोत की जयंती पर 10 अक्टूबर को रक्तदान शिविर
बीकानेर। स्व. गुलाब गहलोत की जयंती के अवसर पर गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर की ओर से आगामी 10 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के पोस्टर का विमोचन बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कार्यालय में किया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर संजय सांड, वेद प्रकाश अग्रवाल, शांतिलाल कोचर, मोहनलाल मावानी, नरेंद्र गहलोत, घनश्याम तंवर, शिवेंद्र मिश्रा, मनीष भाटी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि स्व. गुलाब गहलोत का जीवन सेवा, परोपकार एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उनकी जयंती को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया।
