Bikaner Bikaner District Rajasthan

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बाबत बैठक संपन्न

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बाबत बैठक संपन्न
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन बाबत कुलसचिव बी.एल सर्वा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। गणतंत्र समारोह पर कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ध्वजारोहण कर सलामी देंगे। बैठक में कुलसचिव ने गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य व गरिमामय आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों के लिए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेंगा। बैठक में अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, कार्यकारी अधिष्ठाता एवं निदेशक क्लिनिकस प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक मानव संसाधन विकास प्रो. राहुल सिंह पाल, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय, बीछवाल प्रो. मनीषा माथुर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी, समन्वयक जनसम्पर्क प्रकोष्ठ डॉ. देवीसिंह, प्रभारी खेलकूद डॉ प्रवीण पिलानिया, ए.एन.ओ. डॉ. सुनिता चौधरी, प्रभारी लेण्डस्केप डॉ. देवेन्द्र सिंह एवं विभिन्न कमेटीयों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *