Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाइक सवार व्यक्ति से 9 लाख की लूट, बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाश

बाइक सवार व्यक्ति से 9 लाख की लूट, बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाश
बीकानेर। नोखा में दो बदमाशों ने एक बाइक सवार व्यक्ति से 9 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ मंगलवार रात को नोखा थाने में मामला दर्ज कराया। घटना 14 जनवरी रात 9.30 रात की है। बीकानेर के नत्थूसर बास निवासी मागीलाल रामावत ने रिपोर्ट में बताया कि उसके रिश्तेदार अरुण स्वामी निवासी रंगा कॉलोनी बीकानेर जो वर्तमान में दुबई में रहते है। 14 जनवरी को सुबह उन्होंने फोन कर उसे कहा की उसके जानकार नोखा के रानाराव तालाब के पास के निवासी कानाराम जाट से आपको 9 लाख रुपए लेकर आने है तब वो शाम को बीकानेर से नोखा के लिए रवाना हुआ था। जहां पर सीओ ऑफिस वाली गली के पास उतरकर वो कानाराम जाट के घर चला गया था जिनको वो पहले से जानता है उसने भी कानाराम के साथ दुबई में काम किया था। उसके घर पर उसे कानाराम मिला था, उसने 9 लाख रुपए नगद दिए थे। जिसके बाद कानाराम ने शाम को सवा 7 बजे उसे बस स्टैंड नोखा पर बीकानेर जाने के लिए छोड़ दिया था। उसके बाद अरुण स्वामी ने फोन कर कहा कि पैसे को सही ढंग में गिन लेना। तब हम पैसे गिनने के लिए वापस कानाराम जाट के साथ ही उसके घर पर चले गये थे। फिर उसने कानाराम के घर पर पैसे को थैली से निकालकर गिने थे तथा कानाराम जाट कुछ काम का कहकर घर में चला गया था। रात को करीब 9 बजे कानाराम जाट वापस अपने घर पर आया था, तब कानाराम को उसने कहा कि आप मुझे बीकानेर के लिए बस तक छोड़ दो। तब करीब 9.30 रात को कानाराम उसे अपनी बाइक से छोडने के लिए उसके घर से रवाना हुए थे तभी हम उसके घर से करीब 400 मीटर दूरी पर निकले तो उनके पीछे से एक बाइक पर दो व्यक्ति आए और हमारी बाइक को लात मार कर गिराने का प्रयास किया लेकिन हम कुछ दूरी पर आगे आ गए तभी उन्होंने वापस मेरी बाइक को टक्कर मारी। जिससे हम नीचे गिर गए और बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने 9 लाख रूपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद बदमाशों के खिलाफ नोखा थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो टीमों गठित की गई है। रात को क्षेत्र में नाकाबंदी कराई गई थी। शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *