Bikaner Rajasthan

बच्चों और महिलाओं को आयरन सप्लीमेंट की सिरप पिलाई

बच्चों और महिलाओं को आयरन सप्लीमेंट की सिरप पिलाई
बीकानेर। महावीर इन्टरकोन्टीनेटल सर्विस आर्गेनाइजेशन, बीकानेर ग्रेटर के तत्वावधान मे सेवा आश्रम, बीकानेर के निर्वासित विमंदित बच्चों और महिलाओं को आवश्यकतानुसार आयरन सप्लीमेंट सिरप पिलाया गया एवं निरन्तरता हेतु 102 बच्चों और महिलाओं के लिए सिरप की बोतले प्रदान की गई । कार्यक्रम डॉ.गजेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ नरेश गोयल ने कहा कि सेवा आश्रम मे असहाय बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य मे आयरन की कमी न रहे इस हेतु डॉ गजेन्द्र वर्मा की सलाह पर यह शिविर आयोजित किया गया, समय-समय पर सेवा आश्रम मे निर्वासित विमंदित बच्चों और महिलाओं के लिए अन्य जरूरतो को पूर्णित करने का प्रयास रहेगा । डॉ गजेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रकृति प्रदत्त मानव शरीर को मौसमी सब्जियों और फलो का सेवन के साथ नियमित व्यायाम मानव शरीर को स्वस्थ रखने मे सहायक रहेगा। आश्रम के बच्चों द्वारा पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया,मीसो बीकानेर ग्रेटर के सचिव वीर कल्याण राम सुथार ने सभी उपस्थित बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए सेवा सहयोग हमेशा जारी रखने का अनुरोध किया ।कार्यक्रम में वीर एडवोकेट महेन्द्र कुमार जैन, वीर पूर्ण चन्द राखेचा, वीर किरण कुमार मुधङा, वीर वेद प्रकाश अग्रवाल, वीरा डॉ पूजा मोहता, वीर प्रसन्न कुमार सांड, वीर महावीर बैद, वीर जितेन्द्र पासी, वीर अनिल कुमार शर्मा, वीर राज कुमार लोहार, नन्द किशोर पारीक, मनोज कुमावत, सुन्दर लाल, जाकीर हुसैन आदि की उपस्थिति सराहनीय रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *