Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों को कराई फील्ड विजिट

विद्यार्थियों को कराई फील्ड विजिट
बीकानेर। पीएम श्री राजकीय सादुल उ.मा.वि.,बीकानेर के छात्रों के लिए हरित विद्यालय गतिविधि के तहत पर्यावरण विषय में रूचि रखने वाले बच्चों में पर्यावरण विषय की समझ विकसित करने के लिये फिल्ड विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी भुवनेश सांखला ने बताया कि फिल्ड विजीट के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र,कृषि अनुसंधान केन्द्र और शुष्क बागवानी केंद्र की विजीट किया। व.अ. सुभाष जोशी ने बताया कि फिल्ड विजीट में जाने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने विद्यार्थियां को शुभकामना सन्देश देकर दो बसों में रवाना किया। विद्यार्थियो के साथ सुरक्षा के लिए अध्यापक अध्यापिकाओं को भी विजीट के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान कर रवाना किया। सांखला ने बताया कि छात्रो ने सबसे पहले कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि अनुसंधान केंद्र की विजिट की जहां खेती की विभिन्न पद्धतियो के बारे मे जानकारी ली ,वहां पर मौसम वैज्ञानिक दिनेश राजपुरोहित ने बच्चो को मौसम और विभिन्न मौसम की खेती के बारे मे आवश्यक जानकारिया उपलब्ध करवाई ।
इस अवसर पर स्वामी केशवानंद कृषि वि.वि.,बीकानेर के लेखाधिकारी दिनेश चूरा ने विद्यार्थियों और अध्यापकां के दल को अति आवश्यक जानकारी प्रदान करवाई

। बच्चां के दल ने इसके पश्चात भारत सरकार के शुष्क बागवानी केन्द्र की विजीट के लिए पहुंचे तो वो कृषि वैज्ञानिक डाँ. रूपचन्द मीणा ने विजीट दल के सदस्यो को शुष्क क्षेत्र में होने वाली विभिन्न खेती के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि यहां खेजड़ी,खजूर, बेर और बिल्वपत्र की विभिन्न प्रजातियों और शुष्क क्षेत्रो में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देश में व्यापक अनुसंधान के तरीको के बारे में भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जानकारियो को बच्चो ने बहुत ध्यान से समझकर इनका भविष्य मे कभी आवश्यकता पडने पर सहभागी बनने का भरोसा दिलायाविजीट के दौरान उप प्रधानाचार्य मनोज टाक, महेन्द्र मोहता, रतन लाल पंवार, भंवर लाल,लाचन्द, गिरिराज, खुर्शीद अहमद ,प्रताप सिंह, हिमानी शर्मा, ममता पालीवाल, प्रणीता अग्रवाल ने विजीट में साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *