Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षा के साथ खेल का भी जीवन में अहम भूमिका

शिक्षा के साथ खेल का भी जीवन में अहम भूमिका
बीकानेर। पवन पुरी साउथ स्थित ब्लू मून चैरिटेबल स्कूल में हरि प्यारी सेवा समिति द्वारा खेल का महत्व विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। समिति सचिव विजय कपूर ने बच्चों व अभिभावकों को कहा शिक्षा के साथ खेल की भी जीवन में अहम भूमिका है जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास होता है। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.अर्पिता गुप्ता ने बताया हमारे प्रीस्कूल का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से शैक्षणिक विकास की नींव रखना, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि बच्चें विभिन्न स्थितियों के प्रति अपने कार्यों और प्रतिक्रियाओं में परिपक्व हों। विजय कपूर ने बच्चों को गैजेट से दूर रहने और शारीरिक खेलो मे भाग लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रवीण घई, नीति शर्मा, स्नेहा शर्मा, रुखसार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *