

माहेश्वरी सेवा समिति लगाएगी छह दिवसीय सेवा शिविर
बीकानेर। माहेश्वरी सेवा समिति की ओर से रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए छह दिवसीय सेवा शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में समिति कार्यालय में सदस्यों की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष उमाशंकर राठी ने की। बैठक में बताया गया कि 9 सितंबर से नया गांव के पास स्थित रामदेवजी मंदिर के सामने शिविर लगाया जाएगा। यहां रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए चाय, कॉफी एवं छाछ की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में मोहित करनानी, विष्णु चांडक, लक्ष्मी नारायण बियानी, नारायण डागा, राम चांडक, नारायण मिमानी, आनंद चांडक, बजरंग कोठारी, दुर्गादास राठी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
